झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव प्रचार चरम पर है। इस बीच प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पोस्ट पर बड़ा दावा किया है। पूर्व सीएम मरांडी ने गोगो दीदी योजना को लेकर कहा है कि, यह प्रदेश के विकास के लिए वरदान साबित होगा।
झारखंड की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने एक्स पोस्ट में इस योजना को लेकर कहा है कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर झारखंड में सभी महिलाओं को सम्मान मिलेगा। बीजेपी की गोगो दीदी योजना आने वाले वर्षों में वरदान साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि, गोगो दीदी योजना के तहत झारखंड की हर महिला के बैंक खाते में हर महीने की 11 तारीख को 2,100 रुपये तक की वित्तीय सहायता हस्तांतरित की जाएगी। इससे महिलाओं जीवन में खुशहाली आएगी और वो आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम आगे बढ़ाएंगी। साथ ही बीजेपी नेता ने ये भी दावा कहा कि, इस बार झारखंड में बीजेपी की जीत तय है।
मंईयां सम्मान महिलाओं को ठगने का प्रयास
झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार की मंईयां सम्मान योजना पर निशाना साधते हुए कहा कि, इंडिया गठबंधन की सरकार द्वारा झारखंड की महिलाओं को ठगने का प्रयास किया जा रहा है। माताओं बहनों से फॉर्म भरवा कर कूड़े में फेंक दिया जा रहा है। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि, कांग्रेस झामुमो के पास जनता को बताने के लिए कोई काम नहीं है। इसलिए, वो जनता को झूठे प्रचार तंत्र के माध्यम से दिग्भ्रमित करना चाहती हैं।
13 और 20 को होगा मतदान
झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में होना है
आपको बता दें कि, झारखंड विधानसभा की कुल 81 सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होना है। दरअसल, झारखंड में नई सरकार के गठन के लिए 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएंगे।
Comments (0)