लोकसभा चुनाव से पहले उत्तरप्रदेश में कैबिनेट विस्तार हो सकता है। भाजपा के सहयोगी दलों के विधायकों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। गर्वनर आनंदीबेन पटेल मंगलवार शाम को लखनऊ लौटेंगी। जिसके बाद राजभवन में शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। सूत्रों के मानें तो कैबिनेट विस्तार में सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, बीजेपी एमएलसी दारा सिंह चौहान और जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी के विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
ओमप्रकाश राजभर, अनिल कुमार, दारा सिंह और सुनील शर्मा को फोन जा चुका है। साहिबाबाद से बीजेपी विधायक सुनील शर्मा मंत्री बनेंगे। सूत्रों के अनुसार, उन्हें राजभवन पहुंचने के लिए कहा गया है।

Comments (0)