केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और झारखंड के भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद थे। इस दौरान असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि, घुसपैठियों के खिलाफ बोलने पर विपक्ष ने मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
झारखंड के भाजपा सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि, 15 नवंबर को पीएम मोदी संथाल परगना आएंगे और 2 कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे।