न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पद छोड़ दिया है। सूत्रों ने बताया कि अभिजीत गंगोपाध्याय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उसकी एक कॉपी चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ एवं कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस टीएस शिवगणम को भेजी है। न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय सुबह हाईकोर्ट स्थित अपने चैंबर में पहुंचे व उनकी ओर से त्यागपत्र भेजा गया।
न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पद छोड़ दिया है। सूत्रों ने बताया कि अभिजीत गंगोपाध्याय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा भेज दिया है।