आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। वहीं इसी बीच सुभासपा नेता ओमप्रकाश राजभर ने मायावती को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। पार्टी के गठन से जुड़े हुए सवाल पर सुभासपा चीफ ओपी राजभर ने कहा कि, मैं गाव-गांव घूमा और अपने समाज के लोगों को जागृत करने का काम किया। यह काम 14 सालों तक जारी रहा।
ओपी राजभर ने कहा कि, मायावती चार बार की मुख्यमंत्री रही हैं। हां ये जरूर है कि, वह फिलहाल अभी एक्टिव नहीं हैं।