सीएम ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee ) ने कोलकाता के रेड रोड पर ईद की नामाज के अवसर पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ( Mamata Banerjee ) कहा कि, हम लोग जान दे देंगे, लेकिन एनआरसी नहीं करने देंगे। हम दंगा नहीं चाहते हैं। हम शांति चाहते हैं। सीएम ममता ने आगे कहा कि, देश का टुकड़ा नहीं करना चहाते हैं, जो लोग देश का टुकड़ा करना चाहते हैं। हम जिंदगी दे देंगे, लेकिन देश का टुकड़ा करना नहीं देंगे।आप शांति से रहें।
संविधान और इतिहास बदला जा रहा है
सीएम ममता ने बीजेपी पर निशाना दागते हुए कहा कि, हम गद्दार पार्टी, एजेंसी के साथ लड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन सिर झुकाने के लिए तैयार नहीं है। वहीं आगामी चुनाव को लेकर भी उन्होंने कहा कि, एक साल बाद चुनाव है। आदमी बाहर में काम करता है। 2024 के चुनाव में सभी को आना चाहिए। लोकतंत्र चला जाएगा, तो सभी चला जाएगा।सीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि, संविधान और इतिहास बदला जा रहा है।
भाजपा सरकार बंगाल में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रही है
TMC सुप्रीमो ने ईद की मुबारकबाद पर जनता को शांति का संदेश दिया। इस मौके पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि, सब लोग शांति से रहें। किसी के बहकावे में न आएं। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार बंगाल में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रही है। मैं किसी भी तरह से बंगाल में अशांति बर्दाश्त नहीं करूंगा। वहीं उन्होंने एनआरसी लाने की बात कही, लेकिन मैं सब कुछ नहीं होने दूंगी। मैं नहीं झुकूंगी। आस्था या विशवास होना हम लड़ेंगे, हम डरेंगे नहीं।
भाजपा बंटवारे की राजनीति कर रही है
मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि, भाजपा बंटवारे की राजनीति कर रही है। हम विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने केंद्र के खिलाफ एक और लड़ाई का संदेश देते हुए कहा कि, हमें हम सभी के खिलाफ लड़ना होगा। सीएम ने जनता से अपील करते हुए कहा कि, किसी भी राजनीतिक दल के बहकावे में न आएं। डरो मत हम हैं हम एक साथ हो जाएंगे बांग्ला का निर्माण करें। मैं देश का निर्माण करूंगी। हम दंगे नहीं चाहते। आप शांति बनाए रखें।
ये भी पढ़ें - Ajit Pawar: अजित पवार ने जमकर की पीएम मोदी की तारीफ कहा- मैं 100 प्रतिशत सीएम बनने को तैयार