बिहार के मुजफ्फरपुर में खूंखार सियार का आतंक लगातार जारी है। मनियारी नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता के विशुनपुर गिद्धा, चकभीखी, सीवन पट्टी के विभिन्न झाड़ियों में सियार को हर रात देखे जाने से नगरवासी डरे सहमे हुए हैं। वहीं जख्मी पीड़ितों के अनुसार सियार अभी भी वन विभाग व लोगों की पहुंच से दूर कहीं छिपा है। इसके साथ ही प्रतिदिन रात्रि में सियार के दिखने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण लाठी-भाला के साथ खदेड़ना शुरू कर देते हैं। अपने घर सियार को पहुंचने की अंदेशा में लोग अपने घर पर रखवाली कर रहे हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर में खूंखार सियार का आतंक लगातार जारी है। मनियारी नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता के विशुनपुर गिद्धा, चकभीखी, सीवन पट्टी के विभिन्न झाड़ियों में सियार को हर रात देखे जाने से नगरवासी डरे सहमे हुए हैं।