पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) से मुलाकात की। दोनों ही नेताओं की हुई इस मुलाकात से कुशवाहा के NDA में शामिल होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) और उपेंद्र कुशवाहा के बीच ये मुलाकात लगभग 45 मिनट चली। बता दें कि, इस दौरान बैठक में बिहार के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद रहे।
शाह से कुशवाहा की मुलाकात को 2024 के चुनाव से जोडा जा रहा है
इस मुलाकात के बाद बिहार की राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। इस मुलाकात को लेकर कई मायने निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक पंडित इसे लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़कर देखा रहे हैं। जेडीयू छोड़ने के बाद से ही उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन पर हमलावर हैं। वहीं गृहमंत्री शाह से हुई उनकी मुलाकात को 2024 के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
कुशवाहा ने 2014 में पहली बार लोकसभा चुनाव NDA में शामिल होकर लड़ा
आपको बता दें कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने साल 2014 में पहली बार लोकसभा चुनाव NDA में शामिल होकर लड़ा। उनकी पार्टी को 3 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला, उन्होंने तीनों सीटें जीतीं। जिसके बाद वो केंद्र में मंत्री भी बने। वहीं साल 2017 में नीतीश कुमार के महागठबंधन को छोड़कर वापस भारतीय जनता पार्टी के साथ आने का बाद उपेंद्र कुशवाह ने NDA छोड़ने का फैसला किया और साल 2018 में वो अलग हो गए।
बिहार में महगठबंधन नाम की कोई चीज नहीं है
बैठक के बाद पूर्व बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि, बिहार में महगठबंधन नाम की कोई चीज नहीं है, यह केवल भ्रष्टाचारियों का एकत्रीकरण है, जिनको लगता है कि, अगर सत्ता हाथ में आ गई तो जेल जाने से बच जाएंगे।भ्रष्टाचार छुप जाएगा।
ये भी पढ़ें - Poonch terror Attack: पुंछ में आतंकी हमले में शहीद हुए 5 जवान, आतंकियों ने किया ग्रेनेड का इस्तेमाल
Comments (0)