कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) और पार्टी संसदीय दल की बैठकें शनिवार को हुईं। इस दौरान राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पास हुआ है। वहीं कांग्रेस की CWC बैठक के बाद पार्टी नेता के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि, अब कांग्रेस पार्टी का पुनरुद्धार शुरू हो गया है। यह CWC की भावना है। वेणुगोपाल ने कहा कि, CWC (कांग्रेस कार्यसमिति) ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालने का अनुरोध किया। राहुल गांधी संसद के अंदर इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, पूरे देश का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी को चाहता है।