लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा दूसरे दलों से आगे नजर आ रही है। पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 195 नाम थे। अब दूसरी लिस्ट की प्रतीक्षा है।
संकेत हैं कि भाजपा की दूसरी लिस्ट चौंकाने वाली हो सकती है। इसमें कई सांसदों के टिकट कट सकते हैं। साथ ही पार्टी कहीं-कहीं विपक्षी दलों द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार कर रही है।
खबर है कि भाजपा की दूसरी और तीसरी सूची में तुलनात्मक रूप से कई बदले चेहरे दिखाई दे सकते हैं।
195 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट आने के बाद अब 349 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाने बाकी हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक आदि में सहयोगी दलों के लिए सीटें छोड़े जाने के बाद बाकी सीटों के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया चल रही है।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा दूसरे दलों से आगे नजर आ रही है। पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 195 नाम थे। अब दूसरी लिस्ट की प्रतीक्षा है।
Comments (0)