दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने देश के दक्षिणी छोर निकोबार द्वीप में दस्तक दे दी। इसके बावजूद, उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को दिल्ली-एनसीआर के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया। साथ ही, कहा कि इस सप्ताह दिल्ली का पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार को यह 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यूपी में आगरा 47.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा। कानपुर भी 47 डिग्री पर पहुंच गया।
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मालदीव के कुछ हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र और दक्षिण बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। मॉनसून के 31 मई को केरल पहुंचने की उम्मीद है। विभाग ने केरल में अगले पांच दिन में भारी बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही, 20 मई को तीन जिलों पथानामथिट्टा, कोट्टायम और इडुक्की के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया। साथ ही कहा कि इस सप्ताह दिल्ली का पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
Comments (0)