उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बढ़ते तापमान के साथ लू भी चल रही है। देश के कई अन्य राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने फिर से चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। भीषण गर्मी और लू के चलते 11 से 13 जून तक दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली-एनसीआर में तापमान रोज का रोज बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, देश के कई हिस्सों में मानसून के चलते झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में अभी बारिश के कोई आसार नहीं हैं।