नई दिल्ली, एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आकर आतंकवादी हमारे नागरिकों की हत्या कर रहे हैं। अभी यूपी के दो गरीब मजदूरों को गोली मार दी। ये तो मोदी सरकार की नाकामी है कि पाकिस्तान से आतंकवादी आकर हमारे नागरिकों की हत्या कर रहे हैं।
ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान से आकर आतंकवादी हमारे गरीब मजदूरों, नागरिकों की हत्या कर रहे हैं। केंद्र सरकार क्या कर रही है? उन्हें रोक क्यों नहीं रही?