उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने चार धाम यात्रा के चलते सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अगले 6 महीने तक सरकारी कर्मचारियों के हड़ताल पर रोक लगा दी है। यानी अब 6 महीने तक सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल नहीं कर पाएंगे। सरकार के निर्देशों के बावजूद अगर सरकारी कर्मचारियों का संघ हड़ताल करता है जो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
क्यों लिया गया है यह फैसला?
उत्तराखंड सरकार की तरफ से पर्सनल डिपार्टमेंट के सचिव शैलेश बगौली ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन में कहा गया है कि राज्य में संचालित हो रही चार धाम यात्रा और आगामी मानसून सीजन में संभावित आपदाओं को ध्यान में रखकर लोकहित में हड़ताल पर 6 महीने के लिए प्रतिबंध लगाया जा रहा है। यह प्रतिबंध उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम 1966 की धारा-3 व उपधारा-1 के तहत लगाया जा रहा है।मानसून सीजन में आती हैं राज्य में आपदाएं
उत्तराखंड के पहाड़ी राज्य होने के चलते मानसून सीजन में बारिश के दौरान वहां आपदाएं आना सामान्य बात है। राज्य में मानसूनी बारिश के दौरान बड़े पैमाने पर बादल फटने और भूस्खलन जैसी आपदाएं आती हैं, जिनके चलते आम आदमी को बेहद नुकसान पहुंचता है। ऐसे में सरकार को तत्काल राहत कार्य चलाने के लिए ज्यादा से ज्यादा मानव शक्ति की जरूरत होती है। इसी को ध्यान में रखकर राज्य सरकार ने हड़ताल पर प्रतिबंध लगाया है।Read More: केजरीवाल की रैली को परमिशन नहीं मिलने पर सियासत तेज, क्या बोलीं रानी अग्रवाल..