भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, जिन्होंने ( राहुल गांधी ) अराजकता फैलाई, वो आज अंबेडकर बनना चाहते हैं।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आगे देश की सबसे पुरानी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस ने जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को भारत रत्न दे दिया, लेकिन बाबासाहेब को नहीं दिया।