लोकसभा चुनाव 2024 में पांचवें चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है। अब छठे चरण को लेकर घमासान मचा हुआ है। वहीं नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तीखी हो चली है। इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ आज जौनपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि, सपा कार्यकर्ता आपस में कुश्ती कर रहे। सत्ता से दूर हैं तब ये हाल है, नहीं होते तो क्या होता?
500 साल बाद भव्य राम मंदिर बना
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, पीएम मोदी ने जनता की भावना का सम्मान किया है। 500 साल बाद भव्य राम मंदिर बना। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी राम विरोधी है। इनकी सरकार होती तो राम मंदिर नहीं बन पता। पीएम मोदी के नेतृत्व में ही देश में सुशासन संभव है। सीएम योगी ने कहा कि, पाकिस्तान की आबादी भूख से मर रही है। भारत में 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन दे रहा है। भारत में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर आए।
विपक्ष में औरंगजेब की आत्मा घुस गई
यूपी के मुखिया ने आगे कहा कि, विपक्ष के लोग कहते हैं आपकी संपत्ति का सर्वे कराएंगे। आपकी संपत्ति पर वरासत टैक्स लगाने को कहते हैं। आपकी संपत्ति घुसपैठियों को बांट देंगे। वरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है। सीएम योगी ने कहा कि, औरंगजेब ने भाई की हत्या, पिता को जेल में डाला था। कोई मुस्लिम भी अपने बच्चे का नाम औरंगजेब नहीं रखता। इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा कि, विपक्ष में औरंगजेब की आत्मा घुस गई।
Comments (0)