बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से NDA के अधिकृत प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के सामने बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण भारतीय जनता पार्टी ने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बीजेपी से निकाले जाने के बाद पवन सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
बीजेपी ने पवन सिंह के नाम से जारी पत्र में कहा है कि, लोकसभा चुनाव 2024 में आप NDA के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। आपका यह कार्य दल विरोधी है। आपको पार्टी से निष्कासित किया जाता है।