झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का चुनाव प्रचार अपने पूरे शवाब पर हैं। इसी क्रम में राज्य के बोकारो जिले के चंदनक्यारी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जेएमएम और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि, झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचंड आंधी चल रही है। छोटा नागपुर का ये पठार भी कह रहा है, रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-NDA सरकार।
केंद्र की तरफ से झारखंड को मिल रहा है पूरा मदद
वहीं आगे अपने इस संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि, भाजपा-NDA का यहां एक ही मंत्र है - हमने झारखंड बनाया है, हम ही झारखंड संवारेंगे। ऐसे लोग कभी झारखंड का विकास नहीं करेंगे, जो झारखंड राज्य के निर्माण के विरोधी रहे हैं। पीएम ने आगे कहा कि, आज से 10 साल पहले, 2004 से 2014 तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, मैडम सोनिया जी सरकार चलाती थीं और मनमोहन सिंह जी को पीएम के रूप में बिठाया था। उस समय केंद्र सरकार ने झारखंड को 10 साल में बड़ी मुश्किल से 80 हजार करोड़ रुपये दिए थे, 2014 के बाद दिल्ली में सरकार बदली, आपने अपने इस सेवक मोदी को सेवा करने का मौका दिया और बीते 10 साल में हमने झारखंड को 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक दिए।
JMM सरकार ने पिछले 5 साल में झारखंड को लूट लिया
बोकारो जिले के चंदनक्यारी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी चाहती थी कि, गरीब को पक्का घर मिले, शहरों-गांवों में अच्छे रास्ते बनें, बिजली-पानी मिले, इलाज की सुविधा हो, पढ़ाई की सुविधा हो, सिंचाई के लिए पानी मिले, बुढ़ापे में दवाई मिले, लेकिन JMM सरकार के पिछले 5 साल में आपके हक की ये सुविधाएं JMM और कांग्रेस के लोगों ने लूट लीं।
Comments (0)