यूपी का संभल जिला हिंसा की आग में चल रहा है। आपको बता दें कि, यहां पर जामा मस्जिद सर्वेक्षण के दौरान हुए बवाल के बाद प्रशासन की ओर से सख्ती बढ़ाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बैन की गई है। इसके साथ ही स्कूल-कॉलेजों को भी बंद रखने का आदेश दिया गया है।
विशेष समुदाय ने किया सर्वे का विरोध
आपको बता दें कि, रविवार को यूपी का संभल में जामा मस्जिद सर्वेक्षण के दौरान विशेष समुदाय में भारी आक्रोश देखने को मिला। इस दौरान विशेष समुदाय ने मस्जिद के आस-पास जमा होकर सर्वेक्षण का विरोध करने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब सर्वेक्षण जारी रहा तो भीड़ ने हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने भीड़ को इलाका खाली करने को कहा तो उन्होंने पथराव किया।
बवाल में अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है
जब विशेष समुदाय के लोगों से भी बात नहीं बनी तो उन्होंने गाड़ियों को फूंक दिया। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने और इलाके में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। आपको बता दें कि, बवाल में अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 20 सुरक्षाकर्मियों समेत कई लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार, बवाल में शामिल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।
संभल हिंसा के बाद लगाई गई ये पाबंदियां
फिलहाल तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन की तरफ से संभल में कई पाबंदियां लगाई हैं। आपको बता दें कि, जिला प्रशासन ने 30 नवंबर तक जिले में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। अब किसी भी बाहरी व्यक्ति, सामाजिक संगठन या जनप्रतिनिधि को जिले में दाखिल होने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। जिलाधिकारी राजेंद्र पेसीया ने रविवार देर रात जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि, जिले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 163 के अंतर्गत 30 नवंबर तक निषेधाज्ञा लागू की गई है। इसके अलावा संभल में एहतियात के तौर पर 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा पर रोक लगाई गई है। 25 नवंबर के लिए 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया।
Comments (0)