कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि, इन दिनों पीएम मोदी अपने भाषणों के दौरान काफी घबराए हुए नजर आते हैं, शायद कुछ ही दिनों में स्टेज पर उनके आंसू निकल आएं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि, पीएम मोदी ने पिछले 10 सालों में गरीबों से पैसा छीना है। वे इन दिनों अपने भाषणों के दौरान काफी घबराए हुए नजर आ रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि, पीएम मोदी ने देश के 22 लोगों को उतनी संपत्ति दे दी जितनी देस के 70 करोड़ लोगों के पास है। देश में 1 फीसदी ऐसे लोग हैं जिनके पास भारत के 40 प्रतिशत धन पर कब्जा है।