पीएम मोदी 18 जून 2024 को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसान सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को रिकॉर्ड तीसरी बार शपथ लेने के बाद यह पीएम मोदी का पहला वाराणसी दौरा हो सकता है। स्थानीय बीजेपी नेताओं ने बताया है कि, किसान सम्मेलन के लिए रोहनिया या सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में से किसी एक स्थान का चयन किया जा रहा है।
बीजेपी काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि, पीएम मोदी के एक दिवसीय दौरे के दौरान दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भाग लेने की उम्मीद है।