कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया ने कहा कि, इसमें कोई हैरानी नहीं होगी, अगर JDS का विलय बीजेपी में हो जाए। सीएम ने कहा कि, आने वाले दिनों में ऐसा हो सकता है, इसें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। आगे बोलते हुए सिद्धरमैया ने कहा कि, JDS को अपने नाम के आगे से सेक्युलर शब्द हटा लेना चाहिए।
JDS कोई राजनीतिक दल नहीं है
सिद्धरमैया ने आगे अपने बयान में कहा कि, आने वाले दिनों में देश में राजनीतिक ध्रुवीकरण और वोटों का ध्रुवीकरण होगा, जिसमें एक तरफ सांप्रदायिक ताकतें और दूसरी तरफ धर्मनिरपेक्ष ताकतें होंगी। भारतीय जनता पार्टी कभी भी हिंदुत्व और हिंदू राष्ट्र बनाने की अपनी योजना को नहीं छोड़ेगी। देवेगौड़ा और परिवार उनसे जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि, JDS कोई राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि यह देवेगौड़ा और परिवार की पार्टी है। सीएम ने कहा कि, यह एक परिवार की पार्टी है।
DS से और भी लोग कांग्रेस में शामिल होंगे
सीएम ने दावा किया है कि, आने वाले दिनों में JDS से और भी लोग कांग्रेस में शामिल होंगे और यदि वह आज उनके नामों का खुलासा करते हैं, तो उन पर JDS नेतृत्व दबाव डाल सकता है। सिद्धरमैया ने कहा कि, JDS विधायकों को हासन के एक रिसॉर्ट में रखा गया था और उन्हें कुछ चीजें करने के लिए मजबूर किया गया था। वे काला जादू भी कर सकते हैं। किसी को भी ऐसी चीजों से डरना नहीं चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, कुमारस्वामी उनसे ईर्ष्या करते हैं और इसलिए उनके बारे में झूठ फैला रहे हैं।
Comments (0)