यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी बयानबाजियों का दौर तेजी से जारी है। जहां सपा और बीजेपी के बीच जमकर जुबानी जंग देखने को मिल रही हैं। इस बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कड़ी टिप्पणी की है। बीजेपी नेता मौर्य ने आरोप लगाया कि, सपा वोट के लिए जिहादियों का समर्थन करती है और उनका असली एजेंडा मुस्लिम तुष्टीकरण है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि, सपा वोट के लिए जिहादियों का समर्थन करती है और उनका असली एजेंडा मुस्लिम तुष्टीकरण है।