आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। रायबरेली सीट पर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समीकरण बदल गए है। भारतीय जनता पार्टी हर हालत में रायबरेली सीट को जीतना चाहती है। इसलिए यहां पर बीजेपी किसी ब्राह्मण चेहरे को मैदान में उतार सकती हैं।
रायबरेली सीट पर बीजेपी किसी ब्राह्मण चेहरे को दे सकती है टिकट
खबरों की मानें तो गांधी परिवार की परंपरागत रायबरेली लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चाएं हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी वहां पर किसी बड़े नेता को मैदान में उतारने की तैयारी में है। मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी रायबरेली से कवि कुमार विश्वास, बीजेपी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी या समाजवादी पार्टी विधायक मनोज पांडे को उम्मीदवार बना सकती है।
बीजेपी रायबरेली से नूपुर शर्मा को बना सकती है उम्मीदवार
महिलाओं के साथ राष्ट्रवाद का संदेश देने के लिए बीजेपी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को भी मैदान में उतार सकती है भारतीय जनता पार्टी। वहीं माना जा रहा है कि, अगर गांधी परिवार के किसी सदस्य द्वारा चुनाव नहीं लड़ने पर समाजवादी पार्टी विधायक मनोज पांडेय को मिल सकता है मौक़ा। ऐसे में अब देखना है कि, गांधी परिवार की परंपरागत रायबरेली सीट पर कौन उम्मीदवार होता है और यह सीट किसके खाते में जाती है।
Comments (0)