लोकसभा चुनाव 2024 में PoK एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। बीजेपी के विभिन्न नेता बार-बार जल्द ही पाकिस्तान के कब्जे से कश्मीर को छुड़ाने की बात कह रहे हैं। ऐसे में अब एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी PoK को लेकर बड़ा दावा किया है। शिवराज सिंह ने कहा है कि, तीसरी बार पीएम चुने जाने पर मोदी PoK को वापस ले लेंगे।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पीएम मोदी को भगवान ने देश में बुराई खत्म करने के लिए भेजा है।