शिमला की संजौली मस्जिद के खिलाफ हिंदू संगठन सड़क पर उतरे हुए हैं। वहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। वहीं इस पूरे बवाल के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ने कहा कि, इस मामले पर सरकार संवेदनशील है। मस्जिद का मामला नगर निगम शिमला कमिश्नर की कोर्ट में चल रहा है। उन्होंने आगे अपने बयान में आगे कहा कि, पांच साल तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही। नगर निगम में भी भाजपा का दबदबा रहा। अवैध निर्माण पर सरकार ने संज्ञान लिया है। निगम कमिश्नर का फैसला आने के बाद कार्रवाई होगी।
हमने ही धर्मांतरण का कानून लाया है
कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने अपने बयान में आगे कहा कि, इस मामले में राजनीति नहीं करना चाहते। मस्जिद में अवैध निर्माण मिलने पर कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। कांग्रेस सरकार ने मंदिरों के निर्माण में भी काम किया है। इसके साथ ही सिंह ने आगे कहा कि, हम शांति चाहते हैं, हमने ही धर्मांतरण का कानून लाया है। हिमाचल कोई बनाना रिपब्लिक नहीं है। भावना पर नहीं, कानून के मुताबिक काम होगा।
क्या बोले मंत्री विक्रमादित्य सिंह
लोक निर्माण मंत्री ने यहां पत्रकारों से बात कते हुए कि, कांग्रेस सरकार वेंडर पॉलिसी लेकर आएगी। विधानसभा अध्यक्ष मामले में कमेटी का गठन करेंगे। बाहरी लोगों के मसले पर भी सरकार काम करेगी। आंतरिक सुरक्षा की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि, धरना प्रदर्शन का सभी को अधिकार है लेकिन सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया जा सकता। इस दौरान मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रदर्शनकारियों से कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील की।
प्रदर्शनकारियों से बात करने की कोशिश की थी
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि, सबको बात रखने का अधिकार है। कानून से ऊपर कोई नहीं है। इसके अलावा संजौली में लाठीचार्ज पर उन्होंने कहा कि, भीड़ हटाने के लिए किया गया था। कांग्रेस नेता ने कहा कि, प्रदर्शनकारियों से बात करने की कोशिश की थी। सरकार नाकाम नहीं है। हम अल्पंख्यकों के साथ भी हैं। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. मंत्री ने मुख्यमंत्री सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष से भी बात करने का आश्वासन दिया। सील करने के मामले पर कहा कि विचार किया जाएगा।
Comments (0)