कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने बलात्कारियों को नपुंसक बनाने वाले कानून की वकालत की। उन्होंने आरोप लगाया कि, महिलाओं, विशेषकर लड़कियों के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं और ये अनियंत्रित हो रहे हैं क्योंकि BJP से जुड़े नेता, मंत्री और सांसद इनमें शामिल हैं। अलका लांबा ने आगे कहा कि, भाजपा की डबल इंजन सरकारें (केंद्र और राज्य में) उन्हें बचा रही हैं। इन सरकारों को 2 से 3 महीने में नाबालिग पीड़ितों से जुड़े बलात्कार के मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक और विशेष अदालतें स्थापित करनी चाहिए।
कांग्रेस नेता अलका ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, सत्तारूढ़ पार्टी घबराहट में है। किसानों, बेरोजगारों और महिलाओं का विरोध भाजपा के अहंकार को तोड़ देगा।