गोवर्धन पूजा पर झारखंड के कई हिस्सों में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। भूकंप के झटके रांची और जमशेदपुर में महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। लोगों ने बताया कि करीब 5 मिनट तक धरती हिलती रही। इसके अलावा झारखंड के चाईबासा में भी भूकंप के झटकों से डरकर लोग घरों से बाहर आ गए।
गोवर्धन पूजा पर झारखंड के कई हिस्सों में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई।
Comments (0)