यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार साकेत मिश्र और गैसड़ी विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू के पक्ष में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘इंडी’ गठबंधन जनता को जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहता है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया है कि, सपा और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी हैं।