चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दावा किया कि, केंद्र में मौजूद मोदी सरकार के खिलाफ न कोई खास असंतोष है और न ही मजबूत विकल्प। पीके ने अपने इस बयान में आगे कहा कि, मोदी के नेतृत्व में NDA तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस बार 2019 की 303 सीटों के करीब या उससे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर सकती है।
मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सत्ता में लौट रही है
प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि, मुझे लगता है कि, मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सत्ता में लौट रही है, भाजपा को पिछले बार के बराबर या उससे कुछ ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीजेपी के 370 सीटों के टारगेट के सवाल में चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि, अगर भारतीय जनता पार्टी 275 सीटें जीतती है, तो उसके नेता ये नहीं कहेंगे कि, वे सरकार नहीं बनाएंगे, क्योंकि उन्होंने 370 सीटें जीतने का दावा किया है। पीके ने कहा कि, हमें ये देखना होगा कि, भारतीय जनता पार्टी बहुमत के आंकड़े को पार कर रही है या नहीं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि, बीजेपी के सत्ता में लौटने में कोई खतरा है।
अगर भाजपा की 370 सीटें नहीं आईं तो...
पीके ने भारतीय जनता पार्टी के 370 सीटों के दावे को स्मार्ट मूव बताया। चुनाव रणनीतिकार ने कहा कि, इससे चुनाव की चर्चा बदल गई, हालांकि उन्होंने आगे यह भी कहा कि, जब किसी कंपनी से अपेक्षाएं बहुत अधिक होती हैं और अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद वे उस पर खरे नहीं उतरते हैं, तो इसका असर शेयर बाजार पर दिखता है। इसी तरह अगर भारतीय जनता पार्टी 370 से कम सीटें हासिल करती है, तो यह चर्चा का विषय बन सकता है और यह इसका असर मार्केट पर भी दिख सकता है।
अब कोई यह नहीं कह रहा है कि, मोदी जी हारेंगे
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपने इस बयान में आगे कहा कि, पिछले 3-4 महीनों में चर्चा 370 और 400 पार पर हो रही है। इसे भारतीय जनता पार्टी की रणनीति मानें या विपक्ष की कमजोरी लेकिनभारतीय जनता पार्टी ने अपना लक्ष्य पूरी तरह से 272 से 370 पर शिफ्ट कर दिया ह। इससे भारतीय जनता पार्टी को फायदा हुआ है। पीके ने कहा कि, अब कोई यह नहीं कह रहा है कि, मोदी जी हारेंगे, सब कह रहे हैं कि, उन्हें 370 सीटें मिलेंगी या नहीं।
Comments (0)