देशभर में आज दिवाली की धूम है। पीएम मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें कि, आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अरुणाचल प्रदेश के तवांग में जवानों संग दिवाली मनाएंगे। वहीं, दिवाली के दिन पीएम मोदी गुजरात में रहेंगे। उनके गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। दीवाली के अलावा आज सरदार वल्लभभाई पटेल की भी 150वीं जयंती हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, सरदार वल्लभभाई पटेल की ओजस्वी आवाज, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास ये भव्य कार्यक्रम, एकता नगर का ये मनोरम दृश्य और यहां की अद्भुत प्रस्तुतियां, लघु भारत की ये झलकियां, सब कुछ इतना अद्भुत और प्रेरक है।