पीएम मोदी ने बुधवार को बिहार को 12 हजार 800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जोरदार हमला बोला था। वहीं अब तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए उनके विकास योजनाओं को पुरानी योजना बता दिया।
तेजस्वी यादव ने कहा कि, प्रधानमंत्री जी वर्षों से लंबित एक ही परियोजना की कई बार पैकेजिंग, रीपैकेजिंग करते रहते है, कभी रैपर बदल देते है, कभी कवर व कलर बदल देते हैं।