Wrestlers Protest - राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर बजरंग पुनिया समेत कई पहलवानों ने फिर से धरना प्रदर्शन शुरू किया है। इस धरने में विनेश फोगट और साक्षी मलिक भी शामिल हैं। बता दें कि, इससे पहले जनवरी में पहलवानों ने प्रदर्शन किया था। ( Wrestlers Protest ) बता दें कि, 7 महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस थाने में यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है।
एक बार फिर आमने सामने कुश्ती संघ और पहलवान
अब एक बार फिर कुश्ती संघ और पहलवान आमने-सामने आ गए हैं। आपको बता दें कि, ढाई महिने पहले पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फौगाट और साक्षी मलिक ने कुश्तीसंघ के अध्यक्ष पर संगीन आरोप लगाया था जो , एक बार फिर यह मामला तुल पकड़ता दिख रहा है। अब एक बार फिर से पहलवानों ने अपने उन्हीं आरोपों को दोहराते हुए धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया है। जिसे देखते हुए प्रशासन पूरे अलर्ट पर हैं।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि, भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध के बीच दिल्ली पुलिस ने उनकी शिकायत की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने खेल मंत्रालय द्वारा गठित जांच समिति से रिपोर्ट मांगी है।
7 पहलवान लड़कियों ने शिकायत दी है
वहीं पत्रकारों से पहलवानों ने बात करते हुए कहा कि, 7 पहलवान लड़कियों ने शिकायत दी है, लेकिन उनकी शिकायत पर FIR नहीं की जा रही है। पुलिस अधिकारी सोमवार को बात करने को कह रहे हैं और लगातार इस मामले में देरी कर रहे हैं।
जबतक हमे न्याया नहीं मिलेगा प्रदर्शन चालू रहेगा
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, यह इतना सेंसेटिव केस है, लेकिन इसमें देरी क्यों हो रही है, यह समझ से परे है। पहलवानों ने कहा कि, पहले लगाए गए आरोपों की जांच के लिए कमेटी बैठाई गई थी, लेकिन कमेटी ने क्या जांच की और उस जांच में क्या निष्कर्ष निकला, ये अभी सामने नहीं आया है और जबतक हमे न्याया नहीं मिलेगा तबतक हमारा प्रदर्शन चालू रहेगा।
Written By - DEEPIKA PANDAY
ये भी पढ़ें - Chardham Yatra 2023: केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी, रजिस्ट्रेशन हुए बंद, CM धामी ने की ये बड़ी अपील
Comments (0)