लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संतकबीरनगर में रैली को संबोधित करने के बाद तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की और कहा कि, छठे चरण में जनता भारतीय जनता पार्टी के झूठे वादों की कश्ती डुबो देगी और छठे चरण में भाजपा की छंटाई कर देगी।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि, संतकबीरनगर में उमड़ा ये जनसमर्थन बता रहा है कि, भाजपा के विरुद्ध उठा ये जन सैलाब भाजपा के कागजी कामों और झूठे वादों की कश्ती डुबो देगा।