18 और 19 नवंबर को कर्नाटक में होने वाले बोर्ड और निगम भर्ती के लिए एग्जाम में कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण की ओर एक बड़ा फेसला लिया गया है। परीक्षा प्राधिकरण ने इस परीक्षा के किए ड्रेस कोड जारी किया है। अब इस पर राजनीति भी देखने को मिलने लगी है। इस फैसले को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने बताया है कि, कोई भी स्टूडेंट एग्जाम रूम में ऐसा कोई परिधान या कपड़ा पहन कर नहीं आएगा, जिससे सिर, मुंह या कान ढंकता हो।