लोकसभा चुनाव के 5वें चरण का मतदान 20 मई को होगा। मतदान शुरु होने के दो दिन पहले यानि आज शाम 5 बजे 5वें चरण का चुनावी प्रचार थम जाएगा। 5वें चरण में 8 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 49 सीटों पर 20 मई को मतदान होना है। पांचवें चरण में 695 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है, इस चरण में सबसे अधिक सीटें उत्तरप्रदेश की है। यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है, जहां कुल 144 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कई हाई-प्रोफाइल चेहरों की किस्मत दांव पर हैं। आपको बता दें लोकसभा चुनाव के चार चरण पूरे हो गए हैं। वहीं 5वें दौर का चुनाव प्रचार आज थम जाएगा। इस चरण में आठ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 49 सीटों पर मतदान 20 मई को होना है।
लोकसभा चुनाव के 5वें चरण का मतदान 20 मई को होगा। मतदान शुरु होने के दो दिन पहले यानि आज शाम 5 बजे 5वें चरण का चुनावी प्रचार थम जाएगा।