आगामी लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश के बीच कांग्रेस के सीनियर नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने ट्वीट कर विपक्षी एकता पर सवाल उठाए और आशंका जताई है कि, कहीं यह कांग्रेस मुक्त भारत का नया स्वरुप तो नहीं हैं।
क्या यह कांग्रेस मुक्त भारत का नूतन स्वरुप हैं
कांग्रेस नेता ने इस ट्वीट में लिखा कि, आम आदमी पार्टी कहती है कि, कांग्रेस को दिल्ली और पंजाब छोड़ देना चाहिए। समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव कहते हैं कि, कांग्रेस को उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। इसी प्रकार बंगाल की सीएम ममता बनर्जी कहती हैं कि, बंगाल छोड़ दो, और KCR चाहते हैं कि, तेलंगाना छोड़ दो। वहीं जगन मोहन चाहते हैं कि, कांग्रेस आंध्र प्रदेश में चुनाव न लड़े। स्टालिन चाहते हैं कि, तमिलनाडु में कांग्रेस चुनाव में न उतरें। क्या यह विपक्षी एकता है या फिर कांग्रेस मुक्त भारत का नूतन स्वरुप हैं।23 जून को पटना होनी है विपक्ष की बैठक
आपको बता दें, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने 23 जून को राज्य की राजधानी पटना में सभी विपक्षी दलों के प्रमुखों को बुलाया है। हालांकि विपक्षी एकता का स्वरूप क्या होगा, यह साफ नहीं है।Read More: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर निशाना, कहा - यूपी में गरीबों को शिक्षा और स्वास्थ्य नहीं मिल रहा
Comments (0)