टीटीडी बोर्ड के नए अध्यक्ष बीआर नायडू ने बड़ा बयान दिया है। नायडू ने कहा है कि भगवान वेंकटेश्वर के निवास तिरुमला में काम करने वाले सभी कर्मचारी हिंदू समुदाय के होने चाहिए। नायडू ने ये भी कहा है कि वह सीएम चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश सरकार से इस बारे में बात करेंगे कि तिरुमला में काम करने वाले दूसरे धर्मों के कर्मचारियों के संबंध में क्या फैसला किया जाए।
तिरुमला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष बीआर नायडू ने कहा है कि तिरुमला में सभी कर्मचारी हिंदू होने चाहिए। उन्होंने इसके साथ ही पूर्ववर्ती जगन मोहन रेड्डी सरकार पर भी निशाना साधा है।