कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 16 मार्च को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में समाप्त हो जाएगी। इसके अगले दिन यानी 17 मार्च को विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन मुंबई में रैली करने वाला है। इसमें इंडिया गठबंधन के तमाम नेता शामिल होने वाले हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा अपने तय समय से चार दिन पहले ही समाप्त हो रही है। माना जा रहा है कि इसके पीछे लोकसभा चुनाव की तैयारी हो सकती है। चुनाव के देखते हुए ही रैली का भी आयोजन हो रहा है।
दरअसल, भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी, 2024 को पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से हुई थी। शेड्यूल के मुताबिक, इसे 20 मार्च को समाप्त होना था। हालांकि, अब ये यात्रा 4 दिन पहले 16 मार्च को समाप्त हो रही है। इस तरह कांग्रेस की ये यात्रा 62 दिनों तक चलने वाली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके साथ कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश भी इस यात्रा में चलते हुए नजर आए हैं। इसके अलावा पार्टी के कई दिग्गज नेता इसका हिस्सा बने हैं।

Comments (0)