महिला दिवस के मौके पर आज यानी की शुक्रवार को पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। मोदी सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए ऐलान किया है कि, LPG गैस की कीमतों में अब 100 रुपये की छूट दी जाएगी। इस कदम को उठाने के पीछे सरकार का मकसद नारी शक्ति के जीवन को आसान बनाने और साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ कम करने की है।
पीएम मोदी ने दी महिला दिवस की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाए भी दी हैं। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि, हम अपनी नारी शक्ति की ताकत और साहस को सलाम करते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हैं। हमारी सरकार शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में पहल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि, यह पिछले दशक में हमारी उपलब्धियों में भी दिखता है।
पीएम मोदी ने किया ये बड़ा ऐलान
पीएम मोदी ने भी खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल x से इस बारे में ऐलान किया है। उन्होंने इस बारें में जानकारी दी है कि, महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
पीएम ने LPG सिलेंडर की कीमत में कटौती को केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता बताया
पीएम नरेंद्र मोदी ने LPG सिलेंडर की कीमत में कटौती को अपनी सरकार की प्रतिबद्धता बताया है। पीएम ने कहा कि, रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर, हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई का समर्थन करना और एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना भी है। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए 'जीवनयापन में आसानी' सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
Comments (0)