मुंबई में राजहंसों का झुंड आकाश में विचरण करते समय एक विमान की चपेट में आ गया। बताया जा रह है कि एमिरेट्स फ्लाइट से टकराने से कम से कम 39 राजहंसों की मौत हो गई। हादसे के बाद घाटकोपर में जगह-जगह पक्षियों के शव बिखरे हुए मिले। कुछ घरों के ऊपर पर भी राजहंस मृत पाए गए।
अधिकारियों ने बताया कि एमिरेट्स का एक विमान मुंबई के घाटकोपर में पंतनगर के लक्ष्मी नगर इलाके में राजहंसों के झुंड से टकरा गया। इस घटना में लगभग 39 राजहंसों की मौत हो गई है। जबकि एमिरेट्स का विमान भी झुंड से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमिरेट्स की फ्लाइट ईके 508 से यह हादसा हुआ। हालांकि, विमान मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया।
मुंबई में एमिरेट्स फ्लाइट की चपेट में आने से 39 फ्लेमिंगो (राजहंस) की मौत हो गई है। राजहंस हर साल दिसंबर से मई तक मुंबई के खाड़ी क्षेत्र में आते हैं।
Comments (0)