अमरावती, आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ गठबंधन में घटक दल जनसेना के अध्यक्ष पवन कल्याण ने शनिवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने अपनी पार्टी जनसेना में नई शाखा के गठन का ऐलान किया। इस मौके पर पवन कल्याण ने कहा कि उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा के लिए पार्टी में एक नयी शाखा ‘नरसिंह वरही गणम’ की स्थापना की है। बता दें कि आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री कल्याण ने हाल में एलुरु जिले की अपनी यात्रा के दौरान एक नई शाखा के गठन की घोषणा की थी। हाल ही ये मामला तिरुपति बालाजी मंदिर में हुए लड्डू विवाद के बाद काफी चर्चा में रहा। इस विवाद के बाद ही पवन कल्याण ने इसका जिक्र किया था।
पवन कल्याण ने अपनी पार्टी जनसेना की नई शाखा के गठन का ऐलान किया है। उन्होंने अपनी पार्टी जनसेना की नई शाखा का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और अपने हिंदू धर्म का पालन करते हैं।