देश की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के अलावा कई अन्य नेताओं ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर शारदा के निधन पर दुख जताया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताया है। शाह ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, अपनी मधुर आवाज़ से पांच दशकों से अधिक समय तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाई देने वाली शारदा सिन्हा के निधन से अत्यंत दुःखी हूं।