अमेरिका की नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (USCIS) ने घोषणा की है कि फिस्कल ईयर 2026 के लिए H-1B वीजा पंजीकरण प्रक्रिया 7 मार्च 2025 से शुरू होगी। इस बार 24 मार्च 2025 तक इच्छुक आवेदक पंजीकरण करा सकते हैं। USCIS ने बताया कि इस बार चयन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए नई सुधारात्मक प्रणाली अपनाई गई है। H-1B वीजा की अमेरिका में उच्च मांग रहती है, खासकर IT और इंजीनियरिंग क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय पेशेवरों के लिए।
हर साल हजारों भारतीय इस वीजा के जरिए अमेरिका में नौकरी के अवसर तलाशते हैं। USCIS के अनुसार, इस बार की चयन प्रक्रिया 2026 फिस्कल ईयर के लिए होगी। अमेरिका में कई टेक कंपनियां और बहुराष्ट्रीय संस्थान भारतीय पेशेवरों पर काफी निर्भर हैं, जिससे यह वीजा खासकर आईटी और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। USCIS ने बताया कि इस बार पंजीकरण शुल्क 215 डॉलर होगा, जो पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है।
Comments (0)