महाशिवरात्रि के महापर्व पर उज्जैन के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर श्रद्धालुओं की भक्ति भावना से भरपूर नजर आया। पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
दोपहर 2 बजे तक 2.50 लाख श्रद्धालु
दोपहर 2 बजे तक लगभग 2.50 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे और शाम तक यह संख्या 5 लाख से अधिक पहुंचने की संभावना जताई गई।महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर के पट तड़के 2.30 बजे खोले गए और यह लगभग 44 घंटे तक खुले रहेंगे।
श्रद्धालुओं के लिए कर्कराज पार्किंग में वाहन व्यवस्था की गई, जहां से उन्हें चारधाम तक 1.5 से 2 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। चारधाम क्षेत्र में आठ लेयर का जिगजैग मार्ग बनाया गया। सामान्य दर्शनार्थी शक्तिपथ, त्रिवेणी संग्रहालय के समीप से नंदी द्वार, श्री महाकाल महालोक, मानसरोवर भवन, फैसिलिटी सेंटर, टनल और नवीन टनल से होते हुए गणेश मंडपम् से दर्शन कर रहे हैं। दर्शन के बाद आपातकालीन निर्गम द्वार से बाहर आकर गणेश मंदिर और हरसिद्धि मंदिर चौराहे से रवाना हो रहे हैं।
Comments (0)