आज यानी के रविवार को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत से होने वाले महामुकाबले से पहले ही दुनिया के सामने पाकिस्तान सरकार, वहां के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की भद्द पिट चुकी है और अब बारी पाकिस्तान क्रिकेट टीम की है। आज टी-20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच होगा कि नहीं से शुरू हुई चर्चा अब हाथ मिलाएंगे कि नहीं, वर्षा होगी कि नहीं तक पहुंच चुकी है।
पाकिस्तान का मनोबल गिरा
भारत से मैच नहीं खेलने का फैसला लेने के बाद पलटने वाली पाकिस्तानी सरकार की छवि को गहरा झटका लगा है जिसका असर उसकी टीम के मनोबल पर भी पड़ना स्वभाविक है। आईसीसी विश्व कप में पाकिस्तान को हराने का जो सफर साल 1992 में सिडनी में शुरू हुआ था वह अब कोलंबो तक पहुंच चुका है।
पाकिस्तानी टीम के पास खोने को कुछ नहीं है
लगातार हारने वाली पाकिस्तानी टीम के पास खोने को कुछ नहीं है लेकिन भारतीय टीम कोलंबो में ऐसी जीत हासिल करना चाहेगी जिसकी आवाज कराची तक सुनाई दे। निश्चित तौर पर ये आम मैच नहीं है, क्योंकि ये 22 खिलाड़ियों की टक्कर नहीं है.. ये पूरी दुनिया में बसे हिंदुस्तानियों और पाकिस्तानियों के बीच की टक्कर है।
टीम इंडिया अबकी बार करेगी एक और वार
हर भारतीय के मन में सिर्फ एक चाहत रहती है कि भारतीय टीम भले ही कोई भी मैच हार जाए लेकिन पाकिस्तान से नहीं हारे। तो जीत की एक और इबारत लिखने के लिए हो जाइये तैयार, टीम इंडिया अबकी बार करेगी एक और वार..।
Comments (0)