देशभर में आज महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाशिवरात्रि के अवसर पर भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की। उन्होंने महादेव का अभिषेक भी किया। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने नागरिकों को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए सभी के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाया।
शिव बारात में शामिल हुए सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तगणों के साथ शिव बारात में शामिल हुए। पुलिस बैंड के सदस्यों सहित अनेक युवाओं डमरू दल के साथ पारम्परिक प्रस्तुति दी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिव बारात को रवाना किया और बारात का रथ भी खींचा। स्थानीय नागरिकगण उत्साह, उमंग से बारात में शामिल हुए।मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Comments (0)