टी20 विश्व कप 2026 के 27वें मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अहम घोषणाएँ कीं। आपको बता दें कि, आज भारत और पाकिस्तान की टीम रविवार को आमने-सामने होंगी।
पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा खेलेंगे
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट किया कि, अभिषेक शर्मा की प्लेइंग 11 में वापसी हो रही है। पिछले मैच में पेट के संक्रमण के कारण अभिषेक शर्मा नामिबिया के खिलाफ नहीं खेल पाए थे और उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब वह पूरी तरह फिट हैं। अभिषेक शर्मा की वापसी के साथ ही संजू सैमसन प्लेइंग 11 से बाहर हो जाएंगे।
कुलदीप को मिल सकता है अंतिम 11 में मौका
इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने संकेत दिए कि कुलदीप यादव को भी अंतिम 11 में मौका मिल सकता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के सवाल पर भी अपने दृष्टिकोण साझा किए और कहा कि यह व्यक्तिगत निर्णय पर निर्भर करेगा।टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा से ही दर्शकों के लिए रोमांचक रहा है और इस बार भी यह मैच हाईवोल्टेज होने की उम्मीद है।
Comments (0)