टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने आपस में हाथ नहीं मिलाया।भारतीय खिलाड़ियों ने पिछली बार एशिया कप के दौरान भी पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था।
पाकिस्तानी टीम ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि भारतीय टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। ओपनर अभिषेक शर्मा आउट ऑफ फॉर्म चल रहे संजू सैमसन की जगह वापसी कर रहे हैं। जबकि कुलदीप यादव को भी मौका दिया गया है।
Comments (0)