राजधानी रायपुर में प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) में हाईटेक तरीके से नकल कराने की साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है। Raipur Police की क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए 6 अंतरराज्यीय मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है।
इंटरकॉम-ब्लूटूथ डिवाइस से हो रही थी नकल
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी परीक्षार्थियों को इंटरकॉम इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ ईयर डिवाइस के जरिए नकल करा रहे थे।
परीक्षा कक्ष के अंदर बैठे अभ्यर्थी के कान में माइक्रो ब्लूटूथ डिवाइस फिट किया गया था।
परीक्षा केंद्र के बाहर बैठे आरोपी मोबाइल के जरिए प्रश्न गूगल सर्च कर उत्तर उपलब्ध करा रहे थे।
डिवाइस इंटरकॉम तकनीक से बाहर बैठे संचालकों से कनेक्ट था।
2-2 लाख रुपए में लिया था ठेका
पुलिस के मुताबिक, प्रत्येक अभ्यर्थी से 2-2 लाख रुपए में परीक्षा पास कराने का सौदा तय हुआ था। गिरफ्तार आरोपी खुद बीटेक तक शिक्षित हैं और तकनीकी जानकारी का दुरुपयोग कर गिरोह संचालित कर रहे थे।
सभी आरोपी हरियाणा के निवासी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के अलग-अलग जिलों से हुई है:
दर्शन सहवाग
सुमित सहवाग (झज्जर)
लक्ष्मीनारायण उर्फ लक्की
अमर
बंटी कुमार (फतेहाबाद)
नरेन्द्र कुमार (हिसार)
भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:
03 ब्लूटूथ ईयर डिवाइस
04 ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
08 मोबाइल फोन
03 सिम कार्ड
अन्य नकल संबंधी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।
IT एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज
पूरे मामले में DD Nagar Police Station में आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। रायपुर क्राइम ब्रांच की इस बड़ी कार्रवाई से प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल माफिया पर सख्त संदेश गया है।
Comments (0)